पंगोट से लापता हुई चार बच्चों की मां को मल्लीताल पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ स्वार रामपुर से किया बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पंगोट से लापता हुई चार बच्चों की मां को मल्लीताल पुलिस ने उसके  प्रेमी के साथ स्वार रामपुर से बरामद कर लिया । लेकिन यह महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही । जिसके बाद पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को एस डी एम के समक्ष पेश कर उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी । यह महिला अपने साथ सबसे छोटी बच्ची को भी ले गई है ।     कोतवाली पुलिस के अनुसार पंगोट निवासी चार बच्चों की मां 45 वर्षीय विधवा महिला गत तीन मई को अपनी एक बच्ची को लेकर घर से बिना बताए कई चली गई थी। इस पर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने उसे बच्ची के साथ स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश से सही-सलामत बरामद कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार बरामदगी के उपरांत उसे बच्ची के साथ उप जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय में महिला ने उसी व्यक्ति के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके साथ वह स्वार से बरामद की गई थी। इस पर उसे अदालत के आदेश पर उसी व्यक्ति के साथ भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119