नैनीताल की सबसे ऊंची पहाड़ी नयना पीक व किलबरी में हल्का हिमपात
नैनीताल । नैनीताल की सबसे ऊंची पहाड़ी नयना पीक व किलबरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हल्का हिमपात हुआ, जो कुछ ही देर में पिघल गया ।
इधर नैनीताल में बुधवार की रात से रुक रुककर बहुत हल्की बारिश हो रही है, जो गुरुवार को शायं तक जारी थी । जिला आपदा कंट्रोल रूम से जारी सूचना के मुताबिक नैनीताल में रात्रि में 1 मिमी बारिश हुई और आज दिन भर में करीब 2 मिमी और बारिश हुई है ।
गुरुवार की शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई साथ ही इस दौरान निचले इलाकों में हल्के ओले भी गिरे, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई । ज्ञात हो कि इस वर्ष जाड़ों में बारिश नहीं हुई है, जिससे पहाड़ में सूखे के हालात पैदा हुए हैं। राज्य मौसम विभाग ने इस हफ्ते बारिश व हिमपात की संभावना जताई है । जिससे काश्तकारों में कुछ हद तक खुशी देखी जा रही है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज