बेरीनाग व चौकोड़ी के लोगो को मिलेगा मालिकाना हक- मुख्यमंत्री ने एक कमेटी का गठन करने की दी जानकारी-

खबर शेयर करें

हरगोविंद रावल

सीएम पुष्कर धामी ने गंगोलीहाट पहुंचकर लिया मां कालिका का आशीर्वाद-
जनसभा कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, गिनाई सरकार की उपलब्धियां –
जिलाधिकारी आशीष चौहान के नेतृत्व में चाक-चौबंद रही सीएम के कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं-

सीएम पुष्कर धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आस्था का केंद्र हाटकालिका मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया। कहा सैनिक पुत्र होने के नाते सेना की आराध्य देवी मां कालिका से उनका पुराना नाता है। उनका मां काली पर अगाध विश्वास व श्रद्धा है। मां कालिका के आशीर्वाद से उन्हें प्रदेश के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इसके बाद उन्होंने जनसभा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। कहा उनके कार्यकाल में कैबिनेट में प्रदेश व यहां के लोगों के विकास को 700 फैसले लिए गए हैं, जो अपने आप में रिकार्ड है। जबकि कांग्रेस शासन में इस तरह के फैसले लेने के लिए दिल्ली से आदेश लेना पड़ता था। उन्होंने बताया कि बेरीनाग व चौकोड़ी के लोगों को जल्दी ही भूमिका मालिकाना हक मिलेगा जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया है।

सोमवार को प्रदेश के सीएम धामी दोपहर 12 बजे दशाईथल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वे सीधे हाटकालिका मंदिर पहुंचे और कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल व विधायक मीना गंगोला के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मां कालिका का आशीर्वाद लिया। मुख्य पुरोहित पंकज पंत ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद वे जीआईसी मैदान पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों व छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया। यहां उन्होंने 200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आगामी विस चुनाव को लेकर लोगों की नब्ज टटोली। कहा गंगोलीहाट वीरों की भूमि है। यहां के कई सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीर सैनिकों के सम्मान में भाजपा चौथे धाम सैन्यधाम का निर्माण कर रही है। कहा भाजपा सरकार में सीमांत जनपद व गंगोलीहाट क्षेत्र ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। प्रदेश के साथ ही सीमांत जनपद में सड़क, शिक्षा, संचार व स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम सरकार ने किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए। कहा कांग्रेस सरकार ने सत्ता के सात सालों में प्रदेश को विकास की दौड़ में पीछे धकेलने का काम किया। कांग्रेस शासन में प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा सरकार की उपलब्धियां देख कांग्रेस बौखला गई हैं। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस में अंर्तकलह शुरू हो गया है। प्रदेश की जनता सब देख रही है। निश्चित तौर पर आगामी विस चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। विधायक मीना गंगोला ने कहा भाजपा सरकार के शासन में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। वह और उनकी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर यहां की जनता आगामी विस चुनाव में भाजपा के हाथ मजबूत करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पत्नी की मौत से पति को लगा सदमा, पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद पति ने भी प्राण त्यागे

कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पहाड़ी में भाषण देकर लोगों को रिझाया-

गंगोलीहाट। कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल के पहाड़ी में दिए भाषण रैली का मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने 15 मिनट भाषण के बोल ठेठ पहाड़ी रहे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने जिस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और सत्ता तक पहुंची उसे साकार कर दिखाया है। आज प्रदेश विकास के पथ पर आगे है। कहा हर घर नल से जल पहुंचाकर भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश के लोगों को राहत पहुंचाई है। गंगोलीहाट सहित जनपद में करोड़ों की पेयजल योजनाओं के निर्माण का भी सरकार ने रिकार्ड बनाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में तैनात होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत

सीएम ने छोलिया नृत्य कर जमाया रंग-

गंगोलीहाट। जीआईसी मैदान में सीएम धामी के स्वागत के लिए कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों व छोलिया दल के साथ तैयार खड़े थे।यहां पहुंचने पर सीएम धामी भी अपने को रोक नहीं सके। प्लास्टर लगे हाथ की पीड़ा को नजरंदाज कर वे छोलिया दल के साथ नृत्य करने मैदान में उतरे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। उनके जोश को देख कार्यकर्ता भी उनके साथ अपनी प्रतिभा दिखाने मैदान में कूद पड़े।

शहीद के नाम पर सड़कों की घोषणा-

गंगोलीहाट। सीएम पुष्कर धामी ने पातालभुवनेश्वर-रावलखेत सड़क को शहीद अशोक चक्र विजेता बहादुर सिंह रावल के नाम से पहचान दिलाने की घोषणा की। इसके अलावा मंगोली डंगोली-उपराड़ा सड़क का नाम शहीर चारू चंद्र पाठक के नाम पर रखने की घोषणा की। कहा भाजपा सरकार शहीदों की उपलब्धियों को कभी नहीं भुला सकती। कहा शहीदों का सम्मान सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महाविद्यालय चुड़ियाला हरिद्वार में युवा संसद के अंतर्गत तरुण सभा का आयोजन

फ्लाइंग ऑफिसर सावन बोरा को सीएम ने किया सम्मानित-

गंगोलीहाट। हनेरा निवासी फ्लाइंग ऑफीसर सावन बोरा को सीएम पुष्कर धामी ने सम्मानित किया। उन्हें मंच पर आमंत्रित कर सीएम ने उन्हें फूलमाला पहनाई। कहा गंगोलीहाट वीर सैनिकों की भूमि है। सावन ने क्षेत्र का पहला फ्लाइंग ऑफिसर बनकर यहां का गौरव बढ़ाया है। अन्य युवओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इधर मुख्यमंत्री के सम्पूर्ण प्रोग्राम में जिलाधिकारी आशीष चौहान के नेतृत्व में चाक चौबंद रही सारी व्यवस्थाएं इस दौरान उनके साथ पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह,ए डी एम फिंचा राम चौहान, उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट सुंदर तोमर, तहसीलदार दिनेश कुटोला सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।

भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक मीना गंगोला, रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर, दर्पण कुमार, भुवन चंद, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा, दिनेश आर्या, गोलू पाठक, गिरीश जोशी, पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोरा, पूर्व प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, मंडल अध्यक्ष धीरज विष्ट, जिपं सदस्य दिवाकर रावल, राम सिंह विष्ट, बृजेश चौबे, गोकुल गंगोला, दल बहादुर बाफिला मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119