पांच दिनों से लापता किशोरी बरामद, आरोपी को जेल भेजा-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने पांच दिनों से लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी के अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा तरमीम करने के साथ ही आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराये जायेंगे। सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके साथ उसकी सोलह वर्षीय नाबालिग बहन रहती है। 23 दिसंबर को सुबह को उसने किसी बात को लेकर अपनी बहन को डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह घर से चले गयी और उसके बाद वापस नहीं लौटी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

इस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुमित थापा पुत्र नरेंद्र थापा निवासी शिवनगर थाना सेलाकुई के पास से बरामद किया। आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119