मोतीनगर में कैंटर की चपेट में आई गाय, हंगामा -इलाज के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

खबर शेयर करें 👉

-आवारा पशु और सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, टक्कर में घायल हुई गाय


मोटाहल्दू (नैनीताल)। शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहा एक कैंटर वाहन मोतीनगर चौराहे के पास सड़क पर घूम रही एक गाय से टकरा गया, जिससे गाय घायल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद युवकों ने कैंटर को रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद वाहन कुछ दूरी तक चलता रहा, जिसके चलते मौके पर हल्का हंगामा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

बाद में वाहन मालिक के पहुंचने पर घायल गाय के इलाज की सहमति बनी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की सड़क पर उपस्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे पशुओं के प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119