बाइक सवार युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर दर्दनाक मौत-
हरिद्वार। बाइक सवार युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर प्रेम नगर आश्रम के सामने बुधवार को यह घटना उस समय हुई जब फरीदाबाद हरियाणा निवासी बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा। पुलिस के अनुसार हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। तत्काल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सिटी हॉस्पिटल जे जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे बाइक सवार ललित कुमार (25 वर्ष) देहरादून की ओर से बहादराबाद की ओर जा रहा था।
वह जैसे ही प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और ललित कुमार फ्लाईओवर से नीचे हाईवे पर जा गिरा। उसकी बाइक फ्लाईओवर के पैराफिट पर ही अटक गई। हाईवे पर बने फ्लाईओवर से करीब 40 फीट नीचे सड़क पर गिरने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। युवक का हेलमेट भी कई जगह से टूट गया। युवक के दस्ताने भी सड़क पर ही पड़े थे। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुची पुलिस 108 की मदद से घायल युवक को सिटी हॉस्पिटल ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा