जागेश्वर में कुंजवाल के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा,सैकड़ों कांग्रेसजनों ने की भागीदारी

खबर शेयर करें


जागेश्वर/अल्मोड़ा -भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में मनियागर से यात्रा आरंभ की गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।यात्रा का नेतृत्व जागेश्वर के पूर्व विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा किया गया।मनियागर से निकली यह यात्रा 22 किलोमीटर की थी। इस यात्रा में कांग्रेसजनों ने जगह जगह रुककर स्थानीय जनता को बेतहाशा महंगाई, बेरोज़गारी, ध्वस्त होती कानून व्यवस्था,लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के बारे में बताया।

यात्रा के दौरान पूरा माहोल भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जो स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से कितनी खिन्न है।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार में अपने चरम पर पहुंच चुकी बेऱोजगारी,भर्तियों में लगातार हो रहे घोटालों से युवा परेशान हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है और प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर ध्वस्त हो चुकी है ये सर्व विदित है।यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट,भारत जोड़ो यात्रा के जागेश्वर प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,डीसीबी के पूर्व चेयरमैन दीवान सिंह भैंसोड़ा,राजेंद्र सिंह बिष्ट,नरेंद्र सिंह बनोला,बहादुर राम आर्य, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर कांडपाल,कुंदन सिंह रौतेला,राजेश, हरिमोहन भट्ट,रोहित भट्ट, पवन, दीवान राम आर्य,गंगा सिंह, पवन गैंडा,शेखर पाण्डे,किशन राम,राजेंद्र प्रसाद,एससी विभाग के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद,पंकज आर्य,पूरन पाटनी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,प्रताप सिंह, गोपाल सिंह,बच्ची सिंह,वीरेंद्र सिंह, नवीन आर्य,रोशन कुमार,जगदीश, रमेश राम,परमेश कुमार,कमल किशोर,विप्लव प्रकाश,पवन टम्टा,महेश लाल,शंकर राम,गोपाल राम,कैलाश राम,नीरज कुमार,आन्नद राम,गिरीश सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।यात्रा में राहुल जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों के साथ मोदी जी झूठे वादे वापस लो के नारे गूंजते रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जेल परिसर में नहीं किया गया कोई अनुष्ठान : जेल अधीक्षक
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119