मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ-2027 सहित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए राज्य स्तरीय एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में प्रस्तावित 11 नवीन निर्माण कार्यों के लिए ₹37.34 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही प्रदेश में सड़कों, अग्निशमन सेवाओं और अन्य विकास कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण धनराशि मंजूर की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अंतर्गत उत्तराखंड में अग्निशमन सेवाओं एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹79 करोड़ स्वीकृत किए गए।
इसी क्रम में राज्य योजना के अंतर्गत —

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखंड पाबौ में सीकू–तिमली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुधारीकरण हेतु ₹3.26 करोड़,

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में पीपलडाली से म्यूंडा ललवाली तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए ₹1.78 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119