चौपखिया मेले मे लोगो ने खूब पसंद किए स्थानीय उत्पाद-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ : महेश पाल

पिथौरागढ़ जिले के आठों विकास खण्डो मे मानव कौशल विकास एसोसिएशन के सहयोग से कार्य कर रही हीमू निधि स्वायत्त सहकारिता द्वारा मूनाकोट के चौपखिया मेले मे ग्रामीण उत्पादों का स्टाल लगाया गया। स्टाल मे संस्था द्वारा जोड़े गये समूह सदस्यों द्वारा निर्मित हेंडमेड वस्तुओ जैसे ऊनी स्वेटर, बनियान, स्कार्फ, टोपी, अचार, ग्रीन-टी, नमकीन और सजावटी सामान को लोगो ने खूब पसंद किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

संस्था की सह जिला संयोजक हेमलता ओली ने बताया कि संस्था द्वारा पिथौरागढ़ जिले मे ग्रामीण स्वरोजगार को लेकर कार्य किये जा रहे है संस्था के साथ जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा समूहो के माध्यम से तैयार मसाले,मडुवा बिस्किट,नमकीन,अचार,स्वेटर,बनियान टोपी आदि सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही किसानो के लिए कृषि उपकरण एवं बीज भी सस्ते दरो मे उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

परियोजना के जिला समन्वयक महेश पाल ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के माध्यम से ग्रामीणो को स्वरोजगार से जोड़ना है और साथ ही उनमे कौशल क्षमता का विकास भी किया जा रहा है ताकि वे स्वरोजगार को अपना सकें। सीघ्र ही एलईडी बल्ब निर्माण का प्रशिक्षण शुरु कर यूनिट स्थापना की जानी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

स्टाल संचालन मे समूह सदस्यों के साथ सुपरवाईजर महेश कोहली,प्रिया चंद और ममता चंद आदि ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119