20 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का पुरानी पेंशन बहाली समेत 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर आंदोलन जारी है। गेट मीटिंग व जनजागरण अभियान के तहत कर्मचारियों ने शुक्रवार को वन विभाग दफ्तर के प्रागंण में प्रदर्शन किया। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वेतन विसंगति सुलझाने, शासन स्तर पर लिए निर्णयों पर शासनादेश जारी करने सहित 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग कर रहे है।
धरना प्रदर्शन समेत ज्ञापन के माध्यमों से कई बार शासन प्रशासन से जल्द मांगों के निराकरण केा गुहार लगा चुके है। लेकिन उनकी मांगो पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस कारण अब चरणबद्ध आंदोलन को कर्मचारी बाध्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र जोशी और संचालन सचिव संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया। यहां पंकज जोशी, शिवदत्त तिवारी, मनोज पांडे, दिनेश चंद्र तिवारी, कुसुम गोस्वामी, मीनाक्षी भट्ट, गंगा मेहता आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा