पुलिस व उड़नदस्ता टीम ने बरामद की ड्रोन व प्रचार सामग्री बरामद-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा /द्वाराहाट आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन तथा प्रलोभन इत्यादि से चुनाव को प्रभावित करने वालों को रोकने के लिए चुनाव आयोग व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के चलते पुलिस टीमें तथा उड़नदस्ता टीम पूरी तरह चौकस है। इसी का नतीजा है कि आए दिन ऐसे मामले पकड़ में आ रहे हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के मल्ली मिरई में UK 18 H 9002 मारुति वैगनआर कार से ड्रोन कैमरा व प्रचार सामग्री पकड़ी गई है, जिसमें भाजपा के झण्डे और द्वाराहाट विधानसभा प्रत्याशी अनिल शाही के स्टीकर सहित अन्य सामग्री थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर


एफएसटी इंचार्ज दीप चौधरी का कहना है कि खड़ी गाड़ी पर शक होने पर गाड़ी की चैकिंग की गई और कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इन्हें थाने ले जाया जा रहा है, उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर एफएसटी की टीम व पुलिस टीम मौजूद रहीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119