प्रधानमंत्री ने 53 मोबाइल टावरों का किया उद्घाटन, अजय भट्ट ने जताया आभार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/उधम सिंह नगर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में मोबाइल टावरों के लोकार्पण कार्यक्रम के तहत नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में स्थापित 53 मोबाइल टावरों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

श्री भट्ट ने बताया कि वह संगठनात्मक चुनाव ड्यूटी के कारण बिहार में हैं, लेकिन लंबे समय से दूरसंचार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे थे, उनका आज प्रधानमंत्री ने औपचारिक शुभारंभ किया है। उत्तराखंड में दो प्रमुख स्थलों पर शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नैनीताल जिले के ग्राम बासनी में भी कार्यक्रम संपन्न हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया निधि से वित्त पोषित बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवाएं अब इन क्षेत्रों में शुरू हो गई हैं। कुमाऊं मंडल में 245 टावर स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 231 टावरों पर 4G सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। भविष्य में इन टावरों को 5G में बदला जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

भट्ट ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों से और टावरों की मांग आएगी, वहां भी 4G टावर लगाए जाएंगे। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों की जनता को यह सुविधा मिलने पर उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119