औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति का इस्तीफा मंजूर, प्रो. ओंकार सिंह होंगे नए कुलपति

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार कर्नाटक ने 6 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया था। जिसे आज महामहिम राज्यपाल/ कुलाधिपति द्वारा स्वीकार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रोफ़ेसर ओंकार सिंह को छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर कर्नाटक की नियुक्ति महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति पद पर हो चुकी है। इसीलिए उन्होंने यहां से इस्तीफा दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119