दुःखद ! भीषण सड़क हादसे में एसआई पुष्पेंद्र सिंह का निधन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एसआई पुष्पेंद्र सिंह का निधन हो गया है। पुष्पेन्द्र के निधन के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।

जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह इन दिनों पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। पुष्पेन्द्र आपनी बुलेट पर सवार होकर अपने दोस्त अमित के साथ जा रहें थे। इसी दौरान देहरादून- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप उनकी बुलेट का भीषण सड़क हादसा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

इस दर्दनाक हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में सड़क पर पड़े उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और घायल अमित को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

जहां डाक्टरों द्वारा उपचार के बाद सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी केहडा, लक्सर की मौत हो गई, जबकि घायल अमित पुत्र विजेंद्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर, मंगलौर, हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119