होकरा मोटर मार्ग में एक सप्ताह के भीतर दूसरा हादसा, दो लोगों के हताहत की सूचना, कुछ दिन पहले ही इसी मार्ग में 10 लोगों की हुई थी मौत
पिथौरागढ़।
जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से प्राप्त सूचना अनुसार तहसील तेजम एवं थाना नाचनी अंतर्गत मसूरी-कांडा-होकरा मोटर मार्ग पर एक वाहन फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। थाना नाचनी से पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम अस्कोट एवं राजस्व टीम तेजम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। घटना में शामा तहसील के शीरी गांव के खुशाल सिंह कोरंगा पुत्र गंगा सिंह कोरंगा और एक अन्य महिला के होने की जानकारी सामने आई है।बागेश्वर से सटे होकरा देवी मंदिर जाते समय एक सप्ताह के भीतर दूसरा हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की हताहत होने की सूचना बताई जा रही है।
पिथौरागढ़ जनपद के होकर मंदिर जाते वक्त एक कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल से खुशाल सिंह कोरंगा पुत्र राम सिंह कोरंगा का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, हालाकि अभी जिला प्रशासन ने घटना के मरने वालों की पुष्टि नहीं की है। बता दें 22 जून को भी इस सड़क में एक जीप दुर्घनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें दस लोगों की मौत हो चुकी थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत