रामगंगा नदी के किनारे बकरा भून रहे दुकानदार का नगर पंचायत ने किया चालान-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण को साफ- सुधरा रखने को लेकर अधिशाषी अधिकारी अनिरूद्ध गौड़ के निर्देशन में इन दिनों लगातार पर्यावरण पर्यवेक्षक गीता व अन्य कर्मचारियों द्वारा रामगंगा नदी, गगास नदी, नौरड़ आदि सभी जगहों में साफ- सफाई दूरस्थ करने को लेकर आए दिन निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज पर्यावरण पर्यवेक्षक गीता ने नदी के किनारे बकरी को काट कर लकड़ियों में भून रहे,व नदी में गंदगी फैलाने को लेकर आसिफ खान निवासी वार्ड नंबर- 2 को रंगे हाथों पकड़कर मौके पर 200 रुपये का चालान किया। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई भी नगर के अन्दर गंदगी फैलाएगा तो उसका चालान किया जाएगा। इससै पूर्व भी ईओ अनिरूद्ध गोड़ के निर्देश पर कयी चालान किये गये है। इस मौके पर उनके साथ पर्यावरण मित्र राकेश व अन्य लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल