एसएसटी टीम ने पकड़े सवा 14 किलो चांदी के आभूषण- किए जब्त-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। (एसएसटी) स्टेटिक सर्विलांस टीम, पुलिस एवं सीआरपीएफ ने नैनीताल बॉर्डर पर बरेली से पहाड़ को ले जाई जा रही सवा 14 किलो चांदी के आभूषण जिसकी कीमत पौने नौ लाख रुपए आंकी गई है, को जप्त करने में सफलता हासिल की है। टीम ने चांदी को सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहचान छिपाकर हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट पर पर तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम, कोतवाली पुलिस और सीआरपीएफ की मौजूदगी में बरेली की ओर से आ रही कार संख्या- यूके 04एन- 2882 को रोककर उसकी तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी से 14 किलो 374 ग्राम चांदी के विभिन्न जेवरातों से भरा सूटकेस मिल गया। उक्त जेवरात ला रहे कशिश खंडेलवाल निवासी बरेली से पूछताछ की गई तो उक्त युवक ने बताया कि वह बरेली का स्वर्णकार है तथा कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों में चांदी के जेवरात की डिलीवरी करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार

जिसके कागजात भी उसके पास हैं, स्टैटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी अजय लिंगवाल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने युवक द्वारा दिखाए गए कागजातों की जांच की तो वह पर्याप्त नहीं पाए गए। जिसके बाद उक्त टीम ने सभी आभूषणों को तुलवाकर उसे सीज कर दिया है। विस्तृत रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय एवं जिला प्रशासन को भेज दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119