छात्र ने शिक्षिका के खिलाफ रची ब्लैकमेलिंग की झूठी कहानी, छात्र का पुलिस एक्ट के तहत चालान
हरिद्वार। घर से चोरी की रकम को शौक में उड़ाने के बाद नाबालिग छात्र ने अपने बचाव में टयूशन शिक्षिका के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की कहानी गढ़ दी। पुलिस की पूछताछ में भी छात्र ने भेद नहीं खोला। बाद में जब पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो उसने परिजन की मौजूदगी में पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षिका से माफी मांगकर मामले को शांत किया।
पुलिस ने छात्र का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उसे परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक खड़खड़ी क्षेत्र निवासी सातवीं कक्षा का छात्र पिछले कई दिन से अपने घर से रकम चोरी कर रहा था। कारोबारी पिता को बेटे की करतूत पता चल गई। पिता की पूछताछ से बचने के लिए किशोर बुधवार सुबह घर से बिना बताए फरार हो गया। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार