मेडिकल कॉलेज में ठेके पर सफाई कर्मचारियों को रखने का विरोध शुरू
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसटीएच में उपनल के जरिए रखे गए सफाई कर्मचारियों को हटाकर ठेके में सफाई कर्मचारी रखने का मामला तूल पकड़ने लगा है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कॉलेज प्रबंधन की कार्यवाही को अन्याय पूर्ण बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मेडिकल कॉलेज और एसटीएच में करीब 104 उपनल सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनको हटा कर इनकी जगह ठेके के जरिए सफाई कर्मचारियों को रखने की तैयारी चल रही है। मामले को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने रोष जताया है।
मामले में संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी से मुलाकात कर मामले में रोष जताया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सफाई कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को नियमित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन कर्मचारियों को नियमित करने की जगह कॉलेज प्रबंधन बाहर का रस्ता दिखाने की कोशिश कर रहा है। इसका हर संभव विरोध किया जाएगा। उन्होंने कर्मियों का रुका वेतन देने और ठेके में सफाई कर्मचारियों को रखने की कार्रवाई पर तुरंत रोकने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा। मांग उठाने वालों में सुशील कुमार, राकेश, चंचल, अजय, विनोद, राधे लाल, रानू, कुलदीप, रामवीर, महेन्द्र, शानू, रवि कुमार, रामवती, उजमा, रेशमा आदि शामिल रहे। कोर्ट का दरवाजा खटखटाया देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने एसटीएच के सफाई कर्मचारियों के मामले में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि अपनी जिंदगी मेडिकल कॉलेज और एसटीएच में खपा चुके सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न