पत्नी दो महीने से लगा रही लापता पति को ढूंढने की गुहार -अब जाकर गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति लापता हो गया है और उसकी पत्नी दो महीने से लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रही थी। अब जाकर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आदर्श नगर मुखानी निवासी कुसुम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति हेम चंद्र 5 मई की सुबह करीब चार बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आए।
हेम चंद्र मानसिक अस्थिरता से जूझ रहे है और इससे पहले भी वह कई बार बिना बताए घर से चले गए थे, लेकिन कुछ दिन में वापस लौट आते थे। हालांकि इस बार उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है, जिससे कुसुम और उनके परिवार की चिंता बढ़ गई है। अब दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद कुसुम ने पुलिस से मदद की अपील की और इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी