ताड़ीखेत के गंगोड़ा कालेज के लिए निकली छात्रा लापता
रानीखेत/अल्मोड़ा। ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत पटवारी क्षेत्र मवड़ा के ग्राम सभा गंगोडा़ से कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा बीते दिवस शनिवार को कालेज जाने के लिए निकली थी। मवडा़ पटवारी चौकी में गुम छात्रा के पिता जीवन सिंह नेगी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीवन सिंह के अनुसार उनकी 21वर्षीय पुत्री सुनीता बीते दिवस कालेज जाने के लिए निकली थी। तबसे उसका कोई अता-पता नहीं हैं उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों द्वारा उसकी काफ़ी खोजबीन की गई थक हार कर पटवारी क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई है।
राजस्व उप निरीक्षक प्रियंका जोशी ने बताया कि विगत शनिवार को पिता की तहरीर के अनुसार उनकी लड़की कॉलेज के लिए घर से निकली थी। शाम 4:00 बजे तक घर न पहुंचने पर उससे मोबाइल में संपर्क करना चाहा। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आया। पिता ने अपने सभी रिश्तेदारों से इसके बारे में जानकारी मांगी लेकिन उसका कहीं पता ना चला। पिता की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।आसपास की रेगुलर पुलिस थानों को सूचना देने के साथ ही गुमशुदगी संबंधी सूचना सार्वजनिक चस्पा कराई गई है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता