चोरों के हौसले बुलंद…घर में घुसकर सास-बहू को घायल कर छीने गहने

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। नकरौंदा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह छीना-झपटी पर उतर आए हैं। बेखौफ चोरों ने एक घर में दो महिलाओं के साथ खींचतान करते हुए उन्हें जख्मी भी कर दिया। आरोपी सोने के गहने और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अुर्जन सिंह सोलंकी ने तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर को दो अज्ञात उनके घर में घुसे। घर में उनकी पत्नी और मां अकेली थीं। चोरों की आहट से वह दोनों उठ गईं। आरोप है कि दो लोगों ने उनके साथ छीना-झपटी करते हुए सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। हजारों रुपये नगदी भी लेकर फरार होने के प्रयास में उन्होंने मां और पत्नी पर वार कर उन्हें जख्मी कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

अर्जुन ने बताया कि घटना में मां को ज्यादा चोटें आई हैं, जिसके चलते अस्पताल में उनके जख्मों पर टांके तक लगाने पड़े हैं। बताया कि वह किसी सिलसिले में बाहर थे, जिस बीच ही यह चोरी की घटना हुई। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119