रामपुर रोड गोरापड़ाव बाईपास के पास सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत-
हल्द्वानी। रामपुर रोड गोरापड़ाव बाईपास के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला वाहन की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आज बुधवार सुबह गोरापड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पति पुरन राम अपनी पत्नी पदमा देवी को छोड़ने जा रहा था। हादसे में पदमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति पूरन घायल हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को देने पर पहुची टीपी नगर पुलिस ने ट्रक और बाइक के साथ महिला के शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता