क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, 7 साल बाद भारत आएगी पाक क्रिकेट टीम

खबर शेयर करें 👉

इस्लामाबाद । भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का रोमांच पूरी दुनिया में छाया रहता है। अब ये रोमांच भारत की धरती पर दोनों देशों के बीच होने वाले मैच में देखने को मिलेगा। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत भेजने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही 7 साल के इंतजार के बाद पाकिस्तानी टीम फिर भारत आएगी। इससे पहले 2016 के टी20 वल्र्ड कप के लिए पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वल्र्ड कप में 14 अक्टूबर को टक्कर हो सकती है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार 6 अगस्त को एक बयान जारी कर टीम को भारत भेजने के फैसले का ऐलान किया। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है, जो 19 नवंबर तक चलेगा। वर्ल्ड कप का मेजबान भारत है। पाकिस्तान टीम के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर असमंजस की स्थिति थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि वर्ल्ड कप में हमारी टीम खेलेगी या नहीं इसका निर्णय सरकार करेगी। वहीं, पाकिस्तान की सरकार ने अब अपनी क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119