महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग रहे उच्चके को किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। महिला के हाथ से मोबाइल फ़ोन छीन कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सरला रावत पत्नी आनंद सिंह रावत निवासी ग्राम बमनपुरी के अनुसार 30 नवंबर की सायं वह फोन पर बात करते हुए वमनपुरी में थी तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक में सवार दो लोग आये। बाइक सवार एक व्यक्ति ने मोबाइल छीन लिया। चीख़ने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

इस दौरान बाइक सवारों ने मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोपियों ने अपना नाम भगवंत सिंह निवासी ग्राम सिलीजागीर, बहेड़ी जिला बरेली, तथा   साहब सिंह निवासी ग्राम आमखेड़ा, बहेड़ी बताया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बसंती आर्या ने बताया की मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119