पड़ोसियों के साथ महाकुंभ गई महिला हुई लापता, पुलिस को दी तहरीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर से प्रयागराज महाकुंभ में गई महिला भगदड़ के दौरान लापता हो गई, परेशान पुत्र ने लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए वृद्धा की खोजबीन की गुहार लगाई है।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी सुनीता देवी उम्र 55 वर्ष गत 28 जनवरी की प्रात: महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गई थी, 28 जनवरी की रात को उनके साथ गए पड़ोसी परिवार ने कुंभ में स्नान किया, इस दौरान स्वयं स्नान करने नदी में गई सुनीता देवी गायब हो गई, जिसके साथ गए लोग दो दिनों तक उसे खोजते रहे, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

लापता वृद्धा के पुत्र राजेश कुमार ने आज लालकुआं कोतवाली में महिला की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए पुलिस प्रशासन से उसकी खोजबीन की गुहार लगाई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119