सुबह की सैर में निकले युवक की थ्री व्हीलर की टक्कर से मौत
लालकुआं। यहां मॉर्निंग वॉक को निकले वार्ड नंबर 2 निवासी युवक की थ्री व्हीलर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के इकलौते चिराग की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।यहां वार्ड नंबर 2 निवासी बिशन सिंह बिष्ट के 32 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट उर्फ शक्ति शनिवार की प्रातः घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जैसे ही वह बबूर गुमटी के सामने रोड में टहल रहा था तभी क्षेत्र के गुमटी के पास हल्द्वानी की ओर से लालकुआं को तेजी एवं लापरवाही से आ रहे थ्री व्हीलर ने पीछे से टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे आस पास एकत्रित लोग तुरंत ही हल्द्वानी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी