रानीखेत के युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या, किशोर की बहन से तीन लड़के कर रहे थे छेड़़खानी, विरोध करने पर की हत्या
नई दिल्ली। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर रानीखेत निवासी युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मध्य दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी मुताबिक 17 साल के नाबालिग पर तीन लड़के हमला कर रहे थे और उस वक्त कुछ लोग भी इसे देख रहे थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में युवक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल किशोर को सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों को पकड़ लिया है
मूलरूप से मौला गांव रानीखेत का रहने वाला नाबालिग परिवार के साथ कुमाऊं गली बलजीत नगर में रहता था। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक 15 साल की छोटी बहन है। नाबालिग के पिता शादीपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं जबकि उसकी मां घर के पास ही मोबाइल फोन के चार्जर बनाने वाली फैक्टरी में काम करती है। नाबालिग ने इसी साल 12वीं पास करने के बाद पूसा इंस्टीट्यूट में आईटीआई में दाखिला लिया था। इसके साथ ही वह घर के पास एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कर रहा था। शाम को उसकी क्लास होती थी। रोजाना लगभग 9.00 बजे वह वापस घर लौटता था। जब वह क्लास के बाद इंस्टीट्यूट से घर जाने के लिए निकाला तो घर से 50 मीटर पहले तीन लड़कों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद दो लड़कों ने चाकू निकालकर उसके पेट, कमर, गर्दन के साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों पर वार कर दिए। नाबालिग किशोर की बहन 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोर की बहन से तीन लड़के छेड़़खानी कर रहे थे। किशोर ने इसका विरोध किया। उन लड़कों ने दिवाली के दिन देख लेने की धमकी भी दी थी।
नाबालिग के साथ हुई यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर रहे हैं। परन्तु गली से गुजर रहे लोग संवेदनहीन बने रहे कोई बचाव को आगे नहीं आया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल