युवती ने सहपाठी युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
जसपुर। एक युवती ने सहपाठी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसके पिता द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से रोकने की की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने कहा कि वह दिसंबर 2019 से जनवरी 2020 तक एक इंटर कॉलेज के पास स्थित कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने जाती थी। उसके साथ दीपांशु चौहान निवासी गांव मेघावाला भी पढ़ता था। 10 जनवरी 2020 को घना कोहरा था दीपांशु चौहान ने उसे गांव से कंप्यूटर सेंटर आते वक्त अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। वह गाड़ी स्कूल में नहीं ले जाकर घने जंगल में ले गया और उसने जबरन चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसके पिता राजकुमार चौहान को घटना की जानकारी दी। तब उन्होंने कहा उसने गलती करी है वह शादी करेगा। वह कोई कानूनी कार्यवाही ना करें। दीपांशु चौहान ने उसे मंदिर में ले जाकर उससे शादी की उसके बाद उसको हरिद्वार ले गया कुछ दिन बाद जब उसने उससे घर चलने को कहा तो मैं उसे रास्ते में छोड़ कर कहीं चला गया। जब वह उसके घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी शादी को झूठा बता दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल