कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज-
काशीपुर। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग जा रही युवती के साथ मनचले से छेड़छाड़ कर दी। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सतपाल पुत्र सुन्दर सिंह ने पहले उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। बदनामी के डर एवं आरोपी के माफी मांगने पर केस दर्ज नहीं कराया गया था। 12 मई की सुबह आठ बजे उसकी बेटी पुलिस भर्ती की कोचिंग क्लास में शामिल होने के लिए जसपुर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सतपाल ने उसकी बेटी को रोक कर धमकाया।
जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाने की बात कही। हाथ पकड़ लिया, शोर मचाने पर वह छेड़छाड़ करने लगा। ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया है कि उसकी बेटी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। अब वह खुद अपनी बेटी को बाइक से कोचिंग सेंटर छोड़ने जाते हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर