अवैध खनन की कार्रवाई पर वन दरोगा को मिली जान से मारने की धमकी
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज की वन दारोगा सोनी शर्मा को उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। रविवार को रामनगर रेंज की वन दरोगा सोनी शर्मा कोतवाली रामनगर पहुचीं और उन्होंने दो अज्ञात नम्बरों के व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए नाथुपुर छोई आरक्षित वन क्षेत्र में खाई खुदवाई गयी है। आरोपियों ने खाई खोदने का विरोध किया। उन्होंने बताया कि दो नम्बरों से उसके पास फोन आया और नाथूपुर छोई में अवैध खनन रोकने के लिए खाई खोदने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
वन दरोगा सोनी शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि वन विभाग के दरोगा सोनी शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्य ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई