भतरौजखान में ऑल्टो कार 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। भतरौजखान-भिकियासैंण मार्ग पर सोमवार दोपहर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए भतरौजखान के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है जब कार संख्या यूके 01ए -3314 भतरौजखान से भिकियासैंण की ओर जा रही थी। हिल व्यू रेस्टोरेंट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घायलों की पहचान अजय (30 वर्ष), भूपेंद्र सिंह (29 वर्ष) और तुषार (29 वर्ष) के रूप में हुई है, सभी निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा के बताए जा रहे हैं। इनमें अजय को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119