ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जेल से नगीना न्यायालय पेशी में ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बंदी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीम फरार हुए बंदी की तलाश कर रही है। वहीं, बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अभिरक्षा में तैनात एक एएसआई व दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई


अल्मोड़ा जिला कारागार में उत्तर प्रदेश के हकीकतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर, यूपी निवासी शाहनवाज अहमद पुत्र नसीर अहमद एन डी पी एस एक्ट के एक मामले में बंद था। कैदी के खिलाफ नगीना बिजनौर में भी एन डी पी एस  एक्ट का एक मुकदमा दर्ज था। बीते मंगलवार को कैदी को नगीना न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। काशीपुर में वाशरूम जाने के बहाने से कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
एसएसपी राम चंद्र राजगुरु ने इस गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस कस्टडी में तैनात एएसआई दयाल दत्त, कांस्टेबल सूरज और महेश का निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में 3 पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। फरार बंदी शाहनवाज अहमद की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119