पाकिस्तानी नागरिकों को राहत, देश छोड़ने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को राहत देते हुए देश छोडऩे की समयसीमा बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है।


गृह मंत्रालय के ताजा आदेश में पिछले आदेश में संशोधन किया गया है। पहले कहा गया था कि 30 अप्रैल को सीमा बंद हो जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि आदेश की समीक्षा की गई है और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।
अभी तक 6 दिनों में 55 राजनयिक और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


पाकिस्तान से 1,465 भारतीय वापस भारत आए हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने अल्पकालिक और सार्क वीजा रखने वालों को 27 अप्रैल तक भारत छोडऩे का निर्देश दिया था।
इसके अलावा मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समयसीमा से अधिक भारत में न रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119