मोटर साइकिल सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं से काररोड की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जबरदस्त टक्कर मार देने के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये।   सोमवार की शाम काररोड से लालकुआं की ओर मोटर साइकिल में सवार होकर आ रहे तीन युवकों को लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क में बुरी तरह गिर पड़े, जिन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने उठाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खटीमा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

पुलिस ने उन्हें 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी भेजा, जिनमें से दो को एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया, जबकि एक को निजी अस्पताल में ले जाया गया। एसटीएच में भर्ती अमित गिरी गोस्वामी पुत्र सुरेश गिरी गोस्वामी उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी लालकुआं की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय पिंटू का उपचार चल रहा है, वहीं दूसरे गंभीर रूप से जख्मी 24 वर्षीय युवक अखिलेश पुत्र जगमोहन को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119