ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, चालक घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जैंती के पास देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एक ट्रेक्टर ट्राली चेसिस नंबर MBNAU52AILTL16451 शाम 7.30 बजे बिरखम जैंती के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस ट्राली को दीवान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बारा कोट चौकी जैंती थाना लमगड़ा चला रहा था तथा गोपाल राम पुत्र बची राम निवासी दाड़ीमी चौकी जैंती थाना लमगड़ा सवार था। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई तथा उपचार हेतु हल्द्वानी रेफर किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

रास्ते में गोपाल राम की ज्यादा हालत खराब होने पर सीएचसी पदमपुरी में भर्ती कराया गया, जिसकी उपचार के पश्चात मृत्यु हो गई। वहीं, चालक दीवान सिंह का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119