बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग महिला बेटे संग थाने पहुंची
हल्द्वानी। कमलुवागांजा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे के साथ मुखानी थाना पहुंची। यहां उन्होंने पुलिस को आपबीती बताई। साथ ही लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमार रहती है और घर में बेटे व बहू के संग रहती हैं।
पिछले कई महीनों से बहू उन्हें व उनके बेटे को परेशान कर रही है। समझाने पर हाथापाई पर उतारू हो जाती है। आरोप लगाया कि घर में कपड़े तक बहू जला देती है।दो दिन पहले विवाद के बाद बहू ने बेटे और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उन्हें मजबूर होकर रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम
uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद