पेड़ से टकराया ट्रक, क्लीनर की मौत-
गदरपुर। बस को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणाम स्वरूप ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक मामूली घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सीतारन ग्राम में रहने वाले इकबाल मलिक ट्रक संख्या यूपी 21 एएन 6085 को चला रहा था।
शनिवार की सुबह वह काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। जब ट्रक ग्राम सरदार नगर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में इकबाल मलिक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पेड़ से जा टकरा गया, जिसमें क्लीनर रितेश कुमार बुरी तरह फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना गदरपुर से उप निरीक्षक राहुल राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक रितेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी