ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर क्षेत्र ग्राम प्रीतम नगर आनंद खेड़ा निवासी 30 वर्षीय असीम मंडल पुत्र हर नारायण मंडल शनिवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। गदरपुर मटकोटा रोड पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

परिवार के लोग भी पहुंच गए। असीम को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक तीन वर्षीय का बच्चा है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119