नाबालिग गुमशुदा लड़कियों के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली। रविवार को वादी द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के घर से गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना थराली पर नाबालिगों के गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी । पुलिस टीम द्वारा दिनांक सोमवार को नाबालिग गुमशुदाओं को सर्विलांस की मदद से नारायणबगड़ क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
बालिकाओं से पूछताछ के आधार पर अपने बयानों में अपराधी घटना होना बताया गया तथा विवेचना में अभियुक्त मधुसूदन पुरोहित पुत्र रमेश चन्द्र पुरोहित निवासी पैनगढ़ थराली जिला चमोली व सलोप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी भुनका रुद्रप्रयाग का नाम प्रकाश में आया। जिसके आधार पर अभियोग के विवेचक द्वारा अभियोग में धारा- 354 ए भादवि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई । दिनांक 07 नवंबर 2022 को दोनो अभियुक्त गणों मधुसूदन व सलोप को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह हेमलता कुनियाल अशोक मलिक आदि लोग मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू