दो सगे भाइयों पर कर दिया ततैयों ने हमला, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल
बागेश्वर। कपकोट तहसील के पौसारी गांव में गुरुवार की शाम आंगन में खेल रहे दो सगे भाइयों पर ततैयों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया है। हादसे के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। वही एक पखवाड़ा पूर्व दुग नाकुरी तहसील के स्यूनि गांव में एक वयस्क युवक कैलाश गोस्वामी को ततैयों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिनका वर्तमान में दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पौसारी निवासी भूपेश राम के पांच वर्षीय बेटा प्रियांशु तथा तीन वर्षीय सागर गुरुवार को अराह्न करीब तीन बजे आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच ततैयों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके पर आए ततैयों को भगाया। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर लाए। यहां उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई, जबकि प्रियांशु को शुक्रवार को उपचार के बाद घर भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत है। उधर दुग नाकुरी तहसील के कई गांव में पेड़ो पर ततैयों ने बड़े छत्ते लगाए हुए है। जो लोगों के साथ बंदरों को भी काटने को जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट