कालाढूंगी में हुए गोलीकांड का खुलासा, दो को जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोटाबाग स्यात (देचौरी) गांव में बीते 13 नवंबर को जुआ खेलने के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने अवैध कट्टा बरामद कर कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई रमेश पंत ने बताया कि कप्तानगंज कोटाबाग निवासी मनोज रजवार ने तहरीर दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके चचेरे भाई विक्रम रजवार को गोली मारी है। जिसका एसटीएच हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000 -सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

एसआई पंत ने बताया कि जांच में घायल विक्रम के बयान में खुलासा हुआ कि देचौरी में एक निर्माणाधीन भवन में सात लोग जुआ खेल रहे थे। घटनास्थल पर प्रदीप पांडे उर्फ मोंटू के पास अवैध कट्टा था। जो जुए में लोगों को डरा रहा था। विक्रम रजवार जुए में जीत गया। मोंटू और रितेश कुमार उर्फ बबली जुए में हार गए। इस बीच मोंटू ने कट्टे में कब राउंड डाला किसी को पता नहीं चला। तभी रितेश ने कट्टा अपने हाथ में लिया और जुआ जीते विक्रम पर फायर झोंक दिया। फायर विक्रम के पेट में लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा

एसआई ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे मारे। बीते बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को देचौरी पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कट्टा और खोखा भी बरामद किया है। एसआई पंत ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119