खटीमा के एक वार्ड से दो किशोरियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। खटीमा के एक वार्ड से दो किशोरियां लापता हैं। दोनों किशोरियां आपस में सहेली हैं। एक साथ दो किशोरियों के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 28 जून को उनकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी 15 वर्षीय सहेली के साथ अचानक लापता हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

जिनका कोई पता नहीं चल रहा है। उसकी दूसरी सहेलियों से जब उनके बारे में पता किया, तो उनसे भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने अपनी जान-पहचान व नाते-रिश्तेदारी में भी किशोरियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पीड़ितों ने पुलिस से दोनों नाबालिगों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही दोनों किशोरियों का पता लगा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119