युवती के अपहरण के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बाजार से गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर अपहरण के आरोपी कैफे संचालक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।     ज्ञात हो कि तहसील स्वार जिला रामपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 17 साल की नाबालिग पुत्री बीती 24 जून की शाम के लगभग 5.30 बजे के आसपास अपनी बहन व बुआ की बेटी के साथ काशीपुर स्थित नानी के घर से बाजार गयी थी, जो शाम के लगभग 8 बजे तक भी घर वापस नहीं आयी। पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पुत्री व बहन की बेटी से से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री को बाजार से रिहान पुत्र सरताज हुसैन व आले नबी पुत्र रहमत नबी अपने साथ डाक्टर लाइन स्थित एक कैफे में ले गये थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

जब वे लोग अपनी बेटी को ढूंढने के लिए वहां गये तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को रिहान व आले नबी अपने साथ ले गये हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आले नबी से पूछा तो वह टालमटोल व गुमराह कर रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी पुत्री को रिहान ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जिसमें उसका पूरा साथ आले नबी ने दिया है। उन्होंने रिहान व आले नबी के विरुद्व कानूनी कार्यवाही करते हुए उनकी पुत्री को बरामद करने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिहान व आले नबी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिहान व आले नबी को गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119