उधमसिंहनगर महिला मोर्चा की प्रभारी बनी भावना
भवाली। माहिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा को उधमसिंहनगर जिले का महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनावी गुणा भाग की बारीक जानकारी रखने के साथ ही बेहतरीन नेतृत्व क्षमता रखने वाली भावना नैनीताल सीट पर विधानसभा प्रभारी रहकर चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दर्ज करा चुकी है।जिला महामंत्री सहित प्रदेश तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी है संगठन की दृष्टि से उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर पंतनगर किच्छा सितारगंज नानकमत्ता सहित मुख्यमंत्री का गृह छेत्र खटीमा भी शामिल है।
भावना ने बताया की आने वाले संसदीय चुनावो में माहिलाये महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिये सरकारी नौकरियों में तैतीस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के साथ ही महिलाओ के हित मे सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ महिलाओ को मिल रहा है आगे भी पार्टी महिलाओ को लेकर विशेष योजनाएं लेकर आयेगी जिससे महिलाये प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी होंगी कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है।उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाये दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर