अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल – -बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे थे वापस

Ad
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पटवारी क्षेत्र बंगोड़ा के भिकियासैंण -कड़ाकोट मोटर मार्ग के गुनसर गांव के पास एक अल्टो कार शनिवार सायं अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार तीन लोगों में से दो की मृत्यु हो गई, तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर भेज दिया है।       

जानकारी के अनुसार आमखेत तहसील स्याल्दे निवासी दीवान सिंह उर्फ  देवराज सिंह अपनी गाड़ी संख्या यूके 04एई-2736 से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह को छोड़ने कड़ाकोट गांव गए थे, साथ ही कर में दो अन्य लोग भी सवार थे, जो लड़की को छोड़कर दो किलोमीटर वापस लौटे ही थे,कि जो गुनसर गांव के पास अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें लड़की के पिता दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह 72 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह तथा महिपाल सिंह 57 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि भगत सिंह 37 वर्ष पुत्र धन सिंह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खनन निकासी में अनियमितता पर कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा

इस मौके पर कानून गो हरकिशन, राजस्व उपनिरीक्षक निखिलेश कुमार त्यागी,जितेन्द्र थपलियाल, जगमोहन, एसआई संजय जोशी, कांस्टेबल महेन्द्र, का. हरीश पाण्डे, नन्दन रावत, नन्दन मांडवी, नितिन,हरिसिंह, दीपक नाथ,आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119