ओटीपी लेकर खाते से उड़ाई लाखों रुपए की धनराशि -पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
अनजान व्यक्ति के मोबाइल फोन से आई कॉल को रिसीव करना कभी भी भारी पड़ सकता है। एक मामले में अनजान कॉल को रिसीव करने वाले व्यक्ति के खाते से शातिर ठग ने लाखों रुपए की धनराशि उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
गदरपुर के ग्राम सकैनिया में रहने वाले हंसराज ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 14 मई को उनके मोबाइल फोन पर किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ बताया। उसने हंसराज से उनके क्रेडिट कार्ड में लगी इंटरनेशनल सेवा को हटाने की बात कहते हुए ओटीपी मांगा। कॉलर की बातों के झांसे में आकर हंसराज ने उसको ओटीपी दे दिया और उसके मेसेज भी डिलीट कर दिए। कुछ समय बाद हंसराज के क्रेडिट कार्ड से 39000 और अगले दिन 15 मई को बचत खाते से 447,000 रुपए निकाल लिए गए।
हंसराज ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात ठग के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। हंसराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज