सल्ट के आशुतले गांव के नजदीक एक टैक्टर 30 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण (अल्मोड़ा) तहसील सल्ट के अंतर्गत आशुतले गांव के नजदीक एक टैक्टर 30 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक भीम यादव पुत्र रामायण सिंह उम्र 26 वर्ष ग्राम मझौली थाना सलेमपुर देवरिया की मौत हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


बताया गया है रविवार दोपहर मन्हैत- रामपुर मोटर मार्ग में कार्य कर रहा ट्रैक्टर आसुतले गांव के पास 30 मीटर गहरी खाई में अचानक गिर गया। वहां कार्य कर रहे साथी सभी मजदूरों ने चालक को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी देवायल लाये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भीम यादव के शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका अब रानीखेत में पोस्टमार्टम होगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119