मॉर्निग वॉक पर निकली छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
हल्द्वानी। अनियंत्रित गति से जा रहे वाहन ने मॉर्निग वॉक पर निकली युवती को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बुंदी धारचूला निवासी 25 वर्षीय आशा बुधियाल पुत्री हयान सिंह बुधियाल यहां लामाचौड़ में किराए के मकान में रहती है और एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती है।
मंगलवार की प्रात: वह मॉर्निग वॉक के लिए निकली। इस बीच कमलुवागांजा के पास अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आशा घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर