जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित -तेज बारिश और भूस्खलन से खतरा बरकरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब हो रहे मौसम के चलते प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैष्णो देवी यात्रा को एक बार फिर से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।


गौरतलब है कि यह यात्रा पहले ही 19 दिनों तक स्थगित रह चुकी थी और (14 सितंबर) रविवार से इसे फिर से शुरू किए जाने की योजना थी, लेकिन अचानक तेज बारिश और ट्रैक पर बिगड़ती स्थिति के कारण यात्रा को दोबारा रोकना पड़ा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में फिसलन और लैंडस्लाइड की आशंका बनी हुई है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


इससे पहले 26 अगस्त को मंदिर के मार्ग में हुए एक बड़े भूस्खलन की घटना में 34 तीर्थयात्रियों की दुखद मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से ही प्रशासन ने यात्रा को रोक दिया था और स्थिति सामान्य होने तक मार्ग को बंद रखा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित


श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम साफ होने और प्रशासन द्वारा अगली सूचना जारी होने तक यात्रा की योजना न बनाएं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और मौसम में सुधार होते ही यात्रा को दोबारा शुरू करने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119